हैदराबाद के चीफ इंजीनियर की बेहिसाब दौलत का हुआ भंडाफोड़, तलाशी के दौरान मिले 5 प्लॉट, 4 फ्लैट, विला और लग्जरी गाड़ियां

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 03:52 PM

hyderabad chief engineer s disproportionate wealth exposed

तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर को आय से अधिक संपत्ति (DA) के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की कार्यवाही के लिए उनके घर, ऑफिस,  रिश्तेदारों, सहयोगियों और कथित...

नेशनल डेस्क: तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर को आय से अधिक संपत्ति (DA) के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की कार्यवाही के लिए उनके घर, ऑफिस,  रिश्तेदारों, सहयोगियों और कथित बेनामीदारों से जुड़ी नौ अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस तलाशी के दौरान ACB के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के आधार पर यह संपत्ति  9.24 करोड़ रुपए की आंकी गई है।   

ACB द्वारा जब्त की गई इन संपत्तियों में रंगा रेड्डी ज़िले के कोंडाकल, किस्तापुर और पसमाइला में पांच खुले प्लॉट, नरसिंगी और नानकरामगुडा में चार रिहायशी फ्लैट, शमशाबाद के पास गुडूर गांव में चार एकड़ कृषि भूमि, मोकिला में 300 वर्ग गज का आधा बना हुआ विला और मस्जिद बांदा, कोंडापुर में G+4 कमर्शियल-कम-रेसिडेंशियल बिल्डिंग शामिल हैं।

इतनी संपत्ति हुई जब्त

ACB ने 3.82 लाख रुपये नकद, 45.05 लाख रुपये की बैंक जमा राशि, 36.7 लाख रुपये कीमत के 1.44 किलोग्राम सोने के गहने, 10 लाख रुपये कीमत की 12.5 किलोग्राम चांदी, 17.24 लाख रुपये कीमत का घरेलू सामान, 9.32 लाख रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और चार लग्ज़री गाड़ियां - इनोवा हाइक्रॉस, टाटा सफारी, इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा XUV भी बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत 1.16 करोड़ रुपये है। आरोपी अधिकारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ब्यूरो का कहना है कि अतिरिक्त संपत्ति, वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध बेनामी होल्डिंग्स की पुष्टि के लिए आगे की जांच चल रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!