सेक्स स्कैंडल केस : कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Edited By Updated: 31 May, 2024 05:46 PM

sexual harassment case court sends prajwal revanna 7 day police custody

बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु की एक अदालत ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता एवं सांसद प्रज्वल रेवन्ना को छह जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्वल को शुक्रवार तड़के जर्मनी के म्यूनिख से लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। कई महिलाओं के कथित यौन शोषण के वीडियो सामने आने के बाद हासन से सांसद प्रज्वल जर्मनी चले गए थे।

कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप
प्रज्वल पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) उनसे पूछताछ करेगा। एसआईटी ने मेडिकल जांच के बाद प्रज्वल को अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से यहां पहुंचने के तुरंत बाद, मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। उनके खिलाफ अभी तक यौन उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। हासन से सांसद प्रज्वल लोकसभा चुनाव के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र में हुए मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे।

भारत पहुंचने पर SIT ने गिरफ्तार कर लिया
प्रज्वल रेवन्ना बृहस्पतिवार देर रात जब विमान से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरे, तो वहां मौजूद महिला आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के नेतृत्व वाला महिला पुलिसकर्मियों का एक दल उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करने के लिए उनका इंतजार कर रहा था। रेवन्ना को जर्मनी से यहां पहुंचने के तुरंत बाद, एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना को प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

जांच दल के साथ सहयोग कर रहे प्रज्वल- वकील 
इस बीच, प्रज्वल रेवन्ना के वकील ने शुक्रवार को कहा कि सांसद प्रज्वल उनके खिलाफ जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का पूरा सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने इस मामले में ‘मीडिया ट्रायल' नहीं किए जाने का अनुरोध किया है। परमेश्वर ने कहा कि हासन से सांसद प्रज्वल (33) के खिलाफ मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल को इस गिरफ्तारी से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी के म्यूनिख से (बृहस्पतिवार) रात 12 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट के बीच यहां पहुंचे। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।''

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!