शाहरुख खान के बंगले मन्नत को मिलेगा 9 करोड़ रुपए का रिफंड, सरकार को भारी पड़ी गलती

Edited By Updated: 25 Jan, 2025 07:25 PM

shahrukh khan s bungalow mannat will get a refund of rs 9 crore

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बंगला मन्नत उनकी पहचान बन चुका है। इस बंगले को देखने हर हफ्ते हजारों फैंस आते हैं और शाहरुख भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बंगला मन्नत उनकी पहचान बन चुका है। इस बंगले को देखने हर हफ्ते हजारों फैंस आते हैं और शाहरुख भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। मन्नत शाहरुख खान के लिए एक लकी जगह रही है, क्योंकि उन्होंने बार-बार कहा है कि इस बंगले ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। लेकिन अब यह बंगला शाहरुख खान के लिए और भी फायदेमंद होने जा रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

क्या है पूरा मामला?
शाहरुख खान ने 2019 में अपने बंगले मन्नत का मालिकाना हक पाने के लिए 25 प्रतिशत फीस का भुगतान किया था, जो कि 27.5 करोड़ रुपए थी। लेकिन यह फीस जमीन के आधार पर नहीं, बल्कि पूरे बंगले के आधार पर तय की गई थी, जो कि एक गलती थी। जब शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को इस बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने रिफंड की मांग की। अब इस मामले में एक ताजा अपडेट आया है।

शाहरुख को मिलेंगे 9 करोड़ रुपए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने अपनी गलती मान ली है और शाहरुख खान को मन्नत बंगले के लिए 9 करोड़ रुपए का रिफंड देने का फैसला किया है। शाहरुख का बंगला मन्नत बांद्रा पश्चिम में स्थित है और यह 2,446 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। 2019 में शाहरुख ने मन्नत का मालिकाना हक हासिल करने के लिए यह कदम उठाया था, लेकिन 2022 में जब उन्होंने कन्वर्जन फीस की गणना की, तो उन्हें सरकार की गलती का पता चला। अब सरकार शाहरुख को इस गलती के लिए 9 करोड़ रुपए देगी।

वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि शाहरुख की फिल्में अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। उनकी फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने 2023 में शानदार कलेक्शन किया है और शाहरुख खान का करियर फिर से उफान पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!