Silver Crash Today: 28 अक्टूबर को चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 11:33 AM

silver crash today silver prices fell sharply on october 28 know rates

आज मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को चांदी के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी का भाव 1,54,900 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि चेन्नई और हैदराबाद में यह 1,69,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंचा। बीते 10 दिनों से चांदी...

नेशनल डेस्क : मंगलवार, 27 अक्टूबर 2025 को देशभर में चांदी के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कल के मुकाबले चांदी आज 100 रुपये सस्ती हुई है। प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों में यह गिरावट लगातार दसवें दिन देखने को मिली है।

चेन्नई और दिल्ली में चांदी के भाव में गिरावट

चेन्नई में सोमवार को चांदी का भाव 1,70,000 रुपये प्रति किलो था, जो आज घटकर 1,69,900 रुपये प्रति किलो रह गया है। वहीं, दिल्ली में भी चांदी का भाव 1,55,000 रुपये से घटकर 1,54,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इस तरह दोनों शहरों में चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें - 3 इमारतें गिरीं और 22 लोग हुए घायल... तेज भूकंप के झटकों से कांपी धरती, हुई भारी तबाही

त्योहारों के बाद चांदी में लगातार गिरावट

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। चेन्नई में उस समय चांदी का रेट 2,06,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, जबकि दिल्ली में यह 1,98,000 रुपये प्रति किलो तक गया था। लेकिन अब त्योहार खत्म होने के बाद मांग घटने से चांदी के भाव में तेजी से गिरावट आई है। वर्तमान में दिल्ली में 45,000 रुपये से अधिक का करेक्शन दर्ज किया गया है, यानी पिछले कुछ हफ्तों में दाम इतने घट चुके हैं।

क्यों घट रही है चांदी की कीमत?

मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के दौरान भारी खरीदारी के बाद अब बाजार में डिमांड कम हो गई है, जिसके कारण चांदी के दाम गिर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच चल रही आर्थिक वार्ताओं के चलते सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स (Safe Haven Assets) में निवेशकों की रुचि फिलहाल कम हुई है।

हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। आने वाले समय में इंडस्ट्रियल डिमांड (Industrial Demand) के कारण चांदी के दामों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।

इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा है चांदी का इस्तेमाल

पहले चांदी का उपयोग मुख्य रूप से गहने, बर्तन और सिक्के बनाने में होता था, लेकिन अब यह हाईटेक उद्योगों में एक अहम धातु बन चुकी है। आज चांदी का प्रयोग मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और  सोलर पैनल्स में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसी वजह से अब दुनिया भर में चांदी की 60 से 70 प्रतिशत मांग इंडस्ट्रियल सेक्टर से आ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले कुछ महीनों में यदि औद्योगिक मांग बनी रही, तो चांदी फिर से तेजी के रास्ते पर लौट सकती है।

देशभर में आज का चांदी का रेट (मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025)

दिल्ली - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
मुंबई - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
अहमदाबाद - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
चेन्नई - 1,69,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
कोलकाता - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
गुरुग्राम - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
लखनऊ - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
बेंगलुरु - 1,56,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
जयपुर - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
पटना - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
भुवनेश्वर - 1,54,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 
हैदराबाद - 1,69,900 (1 Kg चांदी की कीमत, ₹ में) 

चेन्नई और हैदराबाद जैसे दक्षिणी राज्यों में चांदी की कीमत उत्तर भारत की तुलना में करीब 15,000 रुपये अधिक बनी हुई है।

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!