Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Feb, 2026 04:28 PM

दिल्ली मेट्रो के उत्तम नगर पूर्व स्टेशन पर 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज ट्रेन के आगे कथित रूप से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्टेशन नियंत्रक से पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली की एक व्यक्ति मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद...
नेशनल डेस्क। दिल्ली मेट्रो के उत्तम नगर पूर्व स्टेशन पर 45 वर्षीय व्यक्ति ने आज ट्रेन के आगे कथित रूप से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्टेशन नियंत्रक से पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली की एक व्यक्ति मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया। मेट्रो के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुशल पाल सिंह ने बताया, "यह घटना सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर उस समय हुई जब शख्स प्लेटफॉर्म से पटरियों पर कूद गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।"
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान राजस्थान के महाराज के तौर पर हुई है जो घरों में रंगाई-पुताई का काम करता था और अपनी रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए दिल्ली आया था।शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कई साल से अवसाद से पीड़ित था और उसका यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज जारी था। डीसीपी ने कहा कि सिंह सोमवार को अस्पताल भी गया था। अधिकारी ने बताया, " सिंह के परिवार में पत्नी, 18 वर्षीय बेटी और 17 और 20 साल के दो बेटे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया है।