“अपशब्द बोलना देश में कब से अपराध हो गया?” नोएडा में लड़की पर FIR पर भड़के सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 03:49 PM

since when has using abusive language become a crime in the country cjp chief

जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर नोएडा की एक युवती के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है।

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर नोएडा की एक युवती के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने इसे “युवाओं को निशाना बनाने वाली राजनीतिक साजिश” बताया।

प्रदर्शन के दौरान टिप्पणी का आरोप

20 जुलाई को जंतर-मंतर पर “कॉकरोच जनता पार्टी” के संसद मार्च के दौरान भारी बवाल हुआ था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में पथराव और लाठीचार्ज हुआ, जिसमें 180 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसी प्रदर्शन के दौरान एक नोएडा की युवती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इसके आधार पर उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

‘50% सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं’

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने कहा,  “विरोध प्रदर्शन के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल निंदनीय हो सकता है, लेकिन पुलिस के जरिए किसी को निशाना बनाकर न्याय व्यवस्था का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। इस देश में अपशब्द बोलना कब से आपराधिक अपराध बन गया? आम लोग रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। लोकसभा के करीब 50% सांसदों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं, जिनमें बलात्कार, हत्या और डकैती जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन इस लड़की को अलग-थलग करके उदाहरण बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह निंदनीय है।” सौरव दास ने सरकार और पुलिस से अपील करते हुए कहा, “युवाओं को परेशान करना बंद करें। इस लड़की को तुरंत छोड़ दें। पुलिस बल का इस तरह दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है।”

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!