आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, नंगी आंखों से ग्रहण देखने से आंखों को हो सकता है नुकसान

Edited By Updated: 04 Dec, 2021 12:56 PM

solar eclipse 2021 surya grahan

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा है। बता दें कि आज यानी 04 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा है। शनिवार होने की वजह से ये शनि अमावस्या का भी दिन होगा।

नेशनल डेस्क: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा है। बता दें कि आज यानी 04 दिसंबर को साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा है। शनिवार होने की वजह से ये शनि अमावस्या का भी दिन होगा।

सूर्य ग्रहण 2021 का समय
सूर्य ग्रहण का कुल समय 4 घंटे 8 मिनट का होगा। आंशिक सू्र्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 5.29 बजे होगी। पूर्ण सूर्य ग्रहण 7 बजे लगना शुरू होगा और ये 8.6 पर खत्म होगा। आशिंक ग्रहण 9.37 बजे खत्म होगा।

यहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा।

भारत में कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
भारत के समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत सुबह 10.59 बजे होगी और 03.07 पर यह खत्म हो जाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देने की वजह से इसका असर भी यहां नहीं होगा। कोई सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।  

वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य ग्रहण पर मून फुल मून की तुलना में 4  लाख गुना ज्यादा चमकदार होता है, जो सीधे रूप से आंखों को प्रभावित कर सकता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के अनुसार, बिना सुरक्षा थोड़े समय के लिए भी सूरज को देखना आपके रेटिना को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप अंधापन हो सकता है।

हेल्थ ऑफिसियल की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 1999 में सूर्य ग्रहण के बाद आंखों की हानि से जुड़े कई मामले सामने आये थे। एक हफ्ते बाद कम से कम 14 लोगों की आंखों के रोशनी हमेशा के लिए चली गई। चलिए आईए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

सूर्य को सीधे देखने से नुकसान

-आंखों की रोशनी जा सकती है
-अंधेपन का खतरा
-धुंधलापन होना
-रेटिना को नुकसान होना
-आंखों में जलन या दर्द होना 

सूर्य ग्रहण को देखते समय इन बातों का रखें ध्यान

- सूर्य को सीधे रूप से न देखें
-सूर्य देखते समय हमेशा चश्मे का इस्तेमाल करें
-सूर्य देखने के बाद अपनी आंखों की जांच जरूर कराएं
-इस तरह के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!