Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता! तेजी के बाद कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 01:05 PM

sona chandi re hua cheap after a sharp in prices know what is the new

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में जहां दोनों धातुओं के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी, वहीं अब फिर से गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग भले ही मजबूत...

नेशनल डेस्क: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों में जहां दोनों धातुओं के दामों में जबरदस्त तेजी देखी गई थी, वहीं अब फिर से गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग भले ही मजबूत बनी हुई है, लेकिन घरेलू बाजार में कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई है।

दिल्ली में आज का सोना भाव
राजधानी दिल्ली में 8 नवंबर 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
➤ 24 कैरेट सोना: ₹1,22,160 प्रति 10 ग्राम
➤ 22 कैरेट सोना: ₹1,11,990 प्रति 10 ग्राम


अन्य प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देशभर के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट इस प्रकार हैं:
शहर    22 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)    24 कैरेट गोल्ड (₹/10 ग्राम)
दिल्ली    1,11,990    1,22,160
मुंबई    1,11,840    1,22,010
अहमदाबाद    1,11,890    1,22,060
चेन्नई    1,11,840    1,22,010
कोलकाता    1,11,840    1,22,010
हैदराबाद    1,11,840    1,22,010
जयपुर    1,11,990    1,22,160
भोपाल    1,11,890    1,22,060
लखनऊ    1,11,990    1,22,160
चंडीगढ़    1,11,990    1,22,160


ग्लोबल मार्केट में सोने की चाल
➤ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का स्पॉट प्राइस बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है।
➤ गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि दिसंबर 2026 तक कीमतें 4,900 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं।
➤ ANZ बैंक का मानना है कि अगले साल के मध्य तक गोल्ड का भाव 4,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
➤ डीएसपी मेरिल लिंच के अनुसार, सोने में अभी तेजी का रुझान बना हुआ है।


चांदी के दामों में भी गिरावट
शुक्रवार को मामूली बढ़त के बाद शनिवार यानी 8 नवंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹1,52,400 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो कल की तुलना में ₹200 कम है।

देश के बाकी शहरों में चांदी के रेट
शहर    चांदी का भाव (₹/किग्रा)
दिल्ली    1,52,400
मुंबई    1,52,400
अहमदाबाद    1,52,400
चेन्नई    1,64,900
कोलकाता    1,52,400
गुरुग्राम    1,52,400
लखनऊ    1,52,400
बेंगलुरु    1,52,400
जयपुर    1,52,400
पटना    1,52,400
भुवनेश्वर    1,52,400
हैदराबाद    1,64,900


क्या आगे और घट सकते हैं दाम?
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों के संकेत और ग्लोबल ट्रेडिंग सेंटिमेंट में बदलाव का असर आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। फिलहाल निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि खरीदारी करने से पहले भावों में स्थिरता का इंतजार करें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!