Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी फिर हुए महंगे! कीमतों ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड, देखें आज का लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 06:52 PM

sona and silver are expensive again prices broke all records see today s lates

नवंबर महीना सोने और चांदी के निवेशकों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। अक्टूबर में जहाँ 24 कैरेट सोना रिकॉर्ड ₹1,32 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया था, वहीं नवंबर की शुरुआत में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली और भाव ₹1,20 लाख से भी नीचे चले गए।

नेशनल डेस्क: नवंबर महीना सोने और चांदी के निवेशकों के लिए बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। अक्टूबर में जहाँ 24 कैरेट सोना रिकॉर्ड ₹1,32 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया था, वहीं नवंबर की शुरुआत में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली और भाव ₹1,20 लाख से भी नीचे चले गए। लेकिन अब एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी लौटी है और दाम ₹1,30 लाख के स्तर को छूने के करीब पहुंच गए हैं। चांदी ने तो सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले दिनों ₹1.50 लाख प्रति किलो के नीचे रहने वाली चांदी अब ₹1.85 लाख प्रति किलो पहुँच गई है।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?
विशेषज्ञों के मुताबिक, 24 से 30 नवंबर के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूती, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने सोने के दामों को लगातार ऊपर धकेला।
29 और 30 नवंबर को सोने ने सप्ताह का सबसे ऊँचा स्तर छू लिया।


सप्ताहभर का सोने का भाव (24–30 नवंबर)
तारीख    कीमत (₹ प्रति ग्राम)

24 नवंबर    12,513
25 नवंबर    12,704
26 नवंबर    12,791
27 नवंबर    12,775
28 नवंबर    12,846
29 नवंबर    12,982 (सप्ताह का उच्चतम)
30 नवंबर    12,982


चांदी की कीमतों पर रिकॉर्ड उछाल
पूरे हफ्ते हल्की गिरावट के बावजूद सोने में कुल मिलाकर तेज़ी का रुझान देखने को मिला। चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, एक हफ्ते में ₹22,000 महंगी चांदी के बाजार में इस हफ्ते शानदार तेजी रही। आर्थिक परिस्थितियों और इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने से कीमतें लगातार ऊपर जाती रहीं और अंतिम दो दिनों में यह अपने शिखर पर पहुँच गई।


सप्ताहभर का चांदी का भाव (24–30 नवंबर)
तारीख    कीमत (₹ प्रति किग्रा)

24 नवंबर    1,63,000
25 नवंबर    1,67,000
26 नवंबर    1,69,000
27 नवंबर    1,73,000
28 नवंबर    1,76,000
29 नवंबर    1,85,000 (रिकॉर्ड हाई)
30 नवंबर    1,85,000

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!