दिल्ली में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौ/त

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 01:11 PM

speed  wreaks havoc in delhi uncontrolled truck hits scooter

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पक्की खजूरी निवासी संतोष (30) और खजूरी खास निवासी पवन (33) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11:55 बजे पुराने खजूरी खास थाने के कट के पास हादसा होने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम और परिजनों द्वारा दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल कंक्रीट मिक्सर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि खजूरी खास थाने में संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!