Edited By Rohini Oberoi,Updated: 18 May, 2026 03:52 PM

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक बाइक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब दो बजे हुई और सूचना मिलते...
Mayur Vihar Road Accident : पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक बाइक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब दो बजे हुई और सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्रिलोकपुरी निवासी कपिल (40) ऑटोरिक्शा चला रहा था जबकि इसी इलाके का रहने वाला सत्यम मोटरसाइकिल पर सवार था। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पुलिस की अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया।
अधिकारी ने बताया कि टक्कर से पहले की घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सत्यम की हालत को देखते हुए उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया जिसके बाद जांच के दौरान जुटाई गई अन्य सामग्री के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।