श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार

Edited By Updated: 14 Oct, 2021 03:55 PM

sri lankan navy arrests 23 indian fishermen

श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं।

कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। नौसेना ने उत्तरी प्रांत में पॉइंट पेद्रो क्षेत्र के वेट्टीलैकनी तट पर मछुआरों को गिरफ्तार किया।

 

नौसेना ने एक बयान में कहा, ''श्रीलंकाई जलक्षेत्र में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव और श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए, नौसेना नियमित गश्त के साथ-साथ इन गतिविधियों को रोकने के लिए अभियान चला रही है।'' अभियान के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिये गए। साथ ही बड़ी संख्या में मछली भी जब्त की गई हैं।

 

मार्च में नौसेना ने अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 54 भारतीय नागरिकों को पकड़ा था और उनकी नौकाएं जब्त कर ली थीं। नौसेना का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वजह से विदेशी नौकाओं को सीमित संख्या में ही जब्त किया जाता है और गिरफ्तार किए गए मछुआरों को उनके देश वापस भेज दिया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!