स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जारी किया साल 2022 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

Edited By Updated: 18 Dec, 2021 12:32 PM

ssc released the calendar of cgl mts chsl recruitment examinations 2022

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अगले साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। इसके मुताबिक सीजीएल 2021, टियर-1 की परीक्षा 22 अप्रैल 2022 को आयोजित की...

नेशनल डेस्क: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अगले साल होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कैलेंडर को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। इसके मुताबिक सीजीएल 2021, टियर-1 की परीक्षा 22 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सीएचएसएल 2021 की परीक्षा 22 मई को आयोजित होगी।

यहां देखें कब भर्ती की नोटिफिकेशन निकलेगी और कब परीक्षा होगी

  • 22 मार्च को एमटीएस 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जबकि परीक्षा 22 जून को आयोजित होगी।
  • सेलेक्शन पोस्ट फेज-Phase-X 2022 की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 10.5.2022 को जारी होगी। इसकी परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
  • दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 17.05.2022 को जारी की जाएगी। इसकी परीक्षा 22 सितंबर को आयोजित होगी।
  • दिल्ली पुलिस में ड्राइवर के पदों के लिए भर्ती की नोटिफिकेशन 27.06.2022 को जारी की जाएगी। जबकि इसकी परीक्षा 22 अक्टूबर को आयोजित होगी।
  • दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन 04.07.2022 को जारी की जाएगी और इसकी परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित होगी।
  • जीडी कॉन्स्टेबल के पदों के लिए नोटिफिकेशन 22.02.2023 को जारी की जाएगी। जबकि एग्जाम 23 जून 2023 में आयोजित होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप ssc.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!