भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर के नाम पर बेन गुरियन एयरपोर्ट का लाउंज रखने की तैयारी

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 08:33 PM

a lounge at an israeli airport will be named after the indian pilot  machchhar

इजराइल के डिप्टी मिनिस्टर अल्मोग कोहेन ने नेसेट में एक विधेयक पेश करने की योजना की घोषणा की है। प्रस्ताव के तहत बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक लाउंज का नाम भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर के नाम पर रखने की बात कही गई है।

इंटरनेशनल डेस्क : इजराइल के डिप्टी मिनिस्टर अल्मोग कोहेन ने नेसेट में एक विधेयक पेश करने की योजना की घोषणा की है। प्रस्ताव के तहत बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक लाउंज का नाम भारतीय पायलट कैप्टन सुमित मच्छर के नाम पर रखने की बात कही गई है।

कैप्टन सुमित मच्छर उस घटना के दौरान चर्चा में आए थे, जब फ्लाइट FZ1073 में कथित तौर पर को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया और विमान के सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की।

घटना के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन सुमित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने वाला रिलीज बटन दबाने में सफलता हासिल की। दरवाजा खुलने के बाद यात्री और केबिन क्रू के सदस्य कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को-पायलट को काबू में किया।

इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों और क्रू सदस्यों की मदद से विमान को स्थिर किया गया। विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई गई।

बताया गया है कि इस घटना में विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गई। इसी घटना में कैप्टन सुमित मच्छर की भूमिका को देखते हुए इजराइली मंत्री ने उनके सम्मान में एयरपोर्ट लाउंज का नाम रखने के लिए विधेयक लाने की योजना की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!