स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई दर्शक घायल...

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 12:18 AM

stampede during the final match at the stadium several spectators injured

रांची में जेएससीए स्टेडियम के बाहर मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त स्टेडियम के भीतर एक क्रिकेट मैच चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्टेडियम के पश्चिमी मुख्य द्वार पर हुई, जब बड़ी संख्या...

नेशनल डेस्क : रांची में जेएससीए स्टेडियम के बाहर मंगलवार को भगदड़ मचने से कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त स्टेडियम के भीतर एक क्रिकेट मैच चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्टेडियम के पश्चिमी मुख्य द्वार पर हुई, जब बड़ी संख्या में लोग एक साथ भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे।

स्टेडियम में राज्य स्तरीय टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला जा रहा था, जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क था। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने कहा, "यह घटना अत्यधिक भीड़ के कारण हुई। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!