डंपर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मची चीख पुकार

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 11:46 PM

mother and son killed after being hit by a dumper truck

एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क पार मकान में रह रही अपनी...

नेशनल डेस्क : एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क पार मकान में रह रही अपनी मां को लेकर लौट रहा था।

सूत्रों ने बताया कि जीसुखपुर नगला बरी गांव निवासी श्याम की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वह सड़क पार मकान में रह रही अपनी मां यशोदा को बुलाकर लौट रहा था, तभी एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर एक अनियंत्रित डंपर ने उन दोनों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक हंगामा हुआ मगर सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी नीतेश गर्ग और अन्य अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!