बम हमले में भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 12:03 AM

five bjp workers injured in bomb attack 3 accused arrested

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर देसी बम फेंके जिसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर देसी बम फेंके जिसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कथित रूप से शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना बुधवार शाम उस समय हुई, जब भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह होगलबेरिया थाना क्षेत्र के साहेबपाड़ा मोइनातला में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम से लौट रहा था। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से तीन को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि दो अन्य घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!