वंदे भारत में परोसा गया ऐसा खाना, खाते ही सूज गए महिला के होंठ, मासूम बेटे की तबीयत बिगड़ी

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 03:47 AM

such food was served in vande bharat the woman s lips swelled when she ate it

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि ट्रेन का खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि...

नेशनल डेस्कः देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया है कि ट्रेन का खाना खाने के बाद उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके दो साल के बेटे को दस्त की समस्या शुरू हो गई।

रांची की रहने वाली आयुषी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को वह ट्रेन नंबर 22500 वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच E1 में सफर कर रही थीं। उनके मुताबिक, जैसे ही उन्होंने ट्रेन में परोसा गया खाना खाया, कुछ ही देर में उनके होंठ सूज गए और शरीर में एलर्जी के लक्षण नजर आने लगे।

आयुषी ने अपनी सूजे हुए होंठों वाली तस्वीर और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी साझा किया, जिसमें इलाज का विवरण दिया गया है। उनका कहना है कि अगर समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उनकी हालत और गंभीर हो सकती थी।

बच्चे की भी बिगड़ी तबीयत
आयुषी सिंह के अनुसार, उनके साथ सफर कर रहा उनका दो साल का बेटा भी उसी खाने की वजह से बीमार हो गया। यात्रा के दौरान ही बच्चे को दस्त शुरू हो गए, जिससे उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के भीतर अस्पताल में इलाज कराने के बाद ही दोनों की हालत में सुधार हुआ।

इसके अलावा आयुषी ने ट्रेन में दिए जाने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक पानी का स्वाद “बेहद असामान्य” था।

IRCTC की सफाई पर सवाल कायम
आयुषी के पोस्ट पर IRCTC ने जवाब देते हुए कहा कि उस दिन ट्रेन नंबर 22500 के E1 कोच में परोसे गए खाने की जांच की गई थी और गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। साथ ही, किसी अन्य यात्री की ओर से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली।

हालांकि, आयुषी IRCTC की इस सफाई से संतुष्ट नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि भले ही अन्य कोई यात्री प्रभावित न हुआ हो, लेकिन वह और उनका बेटा इस घटना से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद IRCTC ने डायरेक्ट मैसेज के जरिए उनसे पूरी जानकारी मांगी है और मामले की जांच का भरोसा भी दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!