दिल्ली: DRDO के हाई-सिक्योरिटी आवासीय परिसर में बड़ी सेंधमारी, महिला वैज्ञानिक के फ्लैट से लाखों के गहने और नकदी चोरी

Edited By Updated: 26 May, 2026 12:06 PM

lakhs rupees stolen from scientist house in drdo residential complex in delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आवासीय परिसर में चोरों ने...

DRDO Campus Theft : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आवासीय परिसर में चोरों ने एक महिला वैज्ञानिक के सूने फ्लैट को निशाना बनाया। चोर घर से कथित तौर पर कई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और विदेशी मुद्रा समेटकर रफूचक्कर हो गए। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तिमारपुर इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाले परिसर के अंदर हुई। उनके अनुसार वैज्ञानिक अपने परिवार से मिलने के लिए 15 मई को चंडीगढ़ गई थीं। जब वह 23 मई को वापस लौटीं तो उन्होंने घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया और कीमती सामान गायब था। 

महिला वैज्ञानिक की शिकायत के अनुसार चोरी की गई वस्तुओं में 15,000 रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, झुमके, एक नेकलेस सेट, चूड़ियां, चेन और अंगूठियां समेत अन्य आभूषण और तीन घड़ियां भी थीं। अधिकारियों ने बताया कि चोरी हुए सामान के सटीक मूल्य का आकलन किया जा रहा है हालांकि इसके कई लाख रुपये के होने का अनुमान है। 

पुलिस ने बताया कि तिमारपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आरोपियों की पहचान करने के लिए आवासीय परिसर व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने घर को निशाना बनाने से पहले रेकी की होगी। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!