T20 World Cup Final 2026: 8 मार्च को शाम 7 बजे होगा महामुकाबला, जानिए कब-कहां देख सकते LIVE

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 12:31 PM

t20 world cup final 2026 toss 6 30 pm match 7 pm  watch live streaming here

क्रिकेट जगत का सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक टूर्नामेंट, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026, अब अपने निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। फाइनल मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की धड़कनें तेज हैं क्योंकि रविवार, 8 मार्च 2026 को वह महामुकाबला खेला जाएगा, जिससे यह...

T20 Cricket World Cup Final 2026: क्रिकेट जगत का सबसे प्रतिष्ठित और रोमांचक टूर्नामेंट, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026, अब अपने निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। फाइनल मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की धड़कनें तेज हैं क्योंकि रविवार, 8 मार्च 2026 को वह महामुकाबला खेला जाएगा, जिससे यह तय होगा कि इस ट्रॉफी का हकदार कौन होगा।

न्यूजीलैंड ने फाइनल के लिए पक्क किया टिकट

पहले सेमीफाइनल में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल खेलते हुए महज 12.5 ओवरों में 9 विकेट से मैच जीतकर सबको हैरान कर दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ न्यूजीलैंड अब अहमदाबाद में होने वाली फाइनल जंग के लिए तैयार है।

PunjabKesari

फाइनल में किससे होगी भिड़ंत?

फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना कौन सी टीम करेगी, इसका फैसला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल से होगा। यहाँ मेजबान भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे अहमदाबाद का रुख करेगी और 8 मार्च को न्यूजीलैंड से लोहा लेगी।

नोट कर लें मैच की टाइमिंग और वेन्यू

विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत के गौरव और दुनिया के सबसे विशाल क्रिकेट ग्राउंड, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किया जाएगा।

  • मैच की तारीख: 8 मार्च 2026 (रविवार)
  • टॉस का समय: शाम 6:30 बजे (IST)
  • मैच की शुरुआत: शाम 7:00 बजे (IST)

अहमदाबाद का यह मैदान अपनी भव्यता और दर्शकों के उत्साह के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। उम्मीद की जा रही है कि फाइनल के दिन पूरा स्टेडियम खचाखच भरा होगा और दुनिया को एक ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिलेगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!