Team India final match: पूर्व पाकिस्तानी का बयान- T20 World Cup फाइनल में नहीं पहुंचेगा भारत, VIDEO वायरल

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 11:12 AM

eden gardens kolkata t20 world cup 2026 former pakistani bowler mohammad amir

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें रोक दीं। संजू सैमसन के बल्ले से निकली 'आतिशबाजी' ने न केवल वेस्टइंडीज के अरमानों को ठंडा किया, बल्कि टीम इंडिया को शान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के...

Sports: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें रोक दीं। संजू सैमसन के बल्ले से निकली 'आतिशबाजी' ने न केवल वेस्टइंडीज के अरमानों को ठंडा किया, बल्कि टीम इंडिया को शान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। संजू ने महज 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को 196 रनों के सबसे बड़े रन चेज में जीत दिलाई। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है, जहां 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसका सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा।

आमिर का वार: जीत भले गए, पर फाइनल नहीं पहुंचेंगे
भारतीय टीम की इस शानदार कामयाबी को पड़ोसी मुल्क के पूर्व क्रिकेटरों को हजम नहीं हो पा रहा है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर, जिन्होंने मैच से पहले दावा किया था कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा, अब अपनी बात से पलटते नजर आ रहे हैं। सैमसन की पारी के बाद आमिर ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनकी पुरानी बात सिर्फ एक 'एनालिसिस' थी। हालांकि, उन्होंने अब एक नई 'मिसाइल' छोड़ी है। आमिर का दावा है कि भारत की गेंदबाजी सिर्फ बुमराह पर टिकी है और बल्लेबाजी भी हर मैच में लड़खड़ा रही है। उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पोल खुल जाएगी और  मुझे पूरा व‍िश्वास है कि भारत अब फाइनल नहीं खेलेगा।

सेमीफाइनल की जंग: कोलकाता और मुंबई तैयार
अब क्रिकेट की दुनिया की नजरें दो बड़े मुकाबलों पर हैं। पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके ठीक अगले दिन, यानी 5 मार्च को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा होगा। पिछले कुछ समय से इंग्लैंड भारत के लिए नॉकआउट मुकाबलों में बड़ी चुनौती रहा है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के पास आमिर जैसे आलोचकों को करारा जवाब देने का यह सबसे बेहतरीन मौका होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!