Edited By Ramanjot,Updated: 04 Mar, 2026 02:17 PM

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए DMK और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है।
Tamil Nadu Assembly Elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है और सत्ताधारी खेमे ने अपनी रणनीतिक बढ़त हासिल कर ली है। हफ्तों से चली आ रही खींचतान और बैठकों के दौर के बाद, बुधवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन की औपचारिकताएं आधिकारिक तौर पर पूरी हो गईं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बीच बुधवार सुबह हुई टेलीफोनिक बातचीत में सीटों के बंटवारे के अंतिम मसौदे पर सहमति बन गई है।
कांग्रेस के खाते में 28 सीटें और एक राज्यसभा सीट
लंबे विचार-विमर्श के बाद तय हुए समझौते के मुताबिक, कांग्रेस को राज्य की 28 विधानसभा सीटें आवंटित की गई हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में कांग्रेस 35 सीटों की मांग पर अड़ी थी, लेकिन क्षेत्रीय समीकरणों को देखते हुए पार्टी ने 28 सीटों पर समझौता किया है। विधानसभा सीटों के अलावा, इस डील के तहत कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट भी दी जाएगी, जो गठबंधन की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।
जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
दोनों दलों के नेताओं ने इस डील को अंतिम रूप दे दिया है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन (Joint Press Conference) के माध्यम से की जाएगी। इस बैठक में सीटों के नामों की सूची भी साझा की जा सकती है।