Edited By Parveen Kumar,Updated: 10 Mar, 2026 12:00 AM

India national cricket team ने ICC Men's T20 World Cup 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अपनी मेजबानी में खिताब जीतने वाली भारत पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का ताज अपने नाम किया, जो अब तक...
नेशनल डेस्क : India national cricket team ने ICC Men's T20 World Cup 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अपनी मेजबानी में खिताब जीतने वाली भारत पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का ताज अपने नाम किया, जो अब तक किसी अन्य टीम के लिए संभव नहीं हो सका है।
जीत के बाद मिली ट्रॉफी, लेकिन स्थायी नहीं
फाइनल में शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों को चमकदार ट्रॉफी थमाई गई, लेकिन यह ट्रॉफी हमेशा के लिए उनके पास नहीं रहेगी। दरअसल, International Cricket Council (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक विजेता टीम को असली ट्रॉफी स्थायी रूप से नहीं दी जाती।
असली ट्रॉफी सिर्फ समारोह तक
आईसीसी की व्यवस्था के अनुसार, विजेता टीम को पुरस्कार वितरण समारोह और फोटो सेशन के दौरान मूल ट्रॉफी दी जाती है। टीम के जश्न और आधिकारिक तस्वीरों के बाद यह ट्रॉफी वापस आईसीसी को सौंप दी जाती है।
विजेता टीम को दी जाती है रेप्लिका
असली ट्रॉफी लौटाने के बाद चैंपियन टीम को उसी की तरह दिखने वाली रेप्लिका ट्रॉफी दी जाती है। यह डमी ट्रॉफी आकार और डिजाइन में लगभग मूल ट्रॉफी जैसी होती है और इसमें सोने-चांदी का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह नियम करीब 27 साल पहले लागू किया गया था, ताकि मूल ट्रॉफी सुरक्षित रह सके।
दुबई में सुरक्षित रखी जाती है ट्रॉफी
आईसीसी असली ट्रॉफी को अपने मुख्यालय में सुरक्षित रखता है। इसका उद्देश्य ट्रॉफी को किसी भी तरह के नुकसान या चोरी के खतरे से बचाना है।
ट्रॉफी की खासियत और भारतीय कनेक्शन
ICC Men's T20 World Cup की असली ट्रॉफी करीब 6 किलोग्राम वजनी और लगभग 21 इंच ऊंची है। खास बात यह है कि इस ट्रॉफी के डिजाइनर Amit Pabuwal हैं, जो राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखते हैं।