तमिलनाडु BJP ने राहुल गांधी पर लगाया चुनाव आचार संहिता उल्‍लंघन का आरोप

Edited By Updated: 04 Mar, 2021 08:27 PM

tamil nadu bjp accuses rahul gandhi of violation of election code of conduct

भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित रूप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिये राज्य में चुनाव प्रचार से रोका जाए। तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है...

नेशनल डेस्कः भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित रूप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिये राज्य में चुनाव प्रचार से रोका जाए। तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।

भाजपा ने आयोग से यह अनुरोध भी किया कि वह ''युवाओं को एक और स्वतंत्रता संग्राम के लिये उकसाने के लिये'' गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे। भाजपा की राज्य की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी वी बालाकृष्णन ने आरोप लगाया कि एक मार्च को कन्याकुमारी जिले के मुलगमूदू में सेंट जोसेफ मैट्रिक हायर सेकेंड्री स्कूल में गांधी का चुनाव कार्यक्रम आयोजित करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

बालाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यव्रत साहू को पेश किये गए ज्ञापन में कहा कि शैक्षिक संस्थान में गांधी का चुनाव अभियान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है। लिहाजा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। उन पर तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!