गैर मर्द को पसंद करती थी बीवी, पति करता था विरोध, फिर एक दिन Boyfriend के साथ मिलकर प्राइवेट पार्ट...

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 09:57 AM

husband s private parts cut off in agra for opposing illicit relationship

ताजनगरी आगरा के रुनकता थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल और हैवानियत की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक पर जानलेवा हमला करने और चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटने का सनसनीखेज...

Private Part Cut Case : ताजनगरी आगरा के रुनकता थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल और हैवानियत की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और मकान मालिक पर जानलेवा हमला करने और चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित युवक मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला है और आगरा की एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी का मथुरा निवासी टिंकू (मकान मालिक का परिचित) के साथ अवैध संबंध चल रहा था।  जब पति ने इस रिश्ते का विरोध किया तो घर में कलह शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी कमरा खाली कर अलग रहने लगी।

2 अप्रैल की काली रात 

आरोप है कि 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे जब युवक सब्जी मंडी के पास से गुजर रहा था तब पत्नी, प्रेमी टिंकू और मकान मालिक ने उसे घेर लिया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और फिर चाकू से उसके गुप्त अंग पर वार कर उसे अधमरा छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: 1.55 करोड़ में एक मौका! रूस में महिला ने एक साथ जन्मीं 4 बेटियां, एक ही गर्भनाल से जुड़ी थीं चारों नन्हीं परियां

पुलिस की जांच और गहराता सस्पेंस

रुनकता पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है लेकिन मामला अब उलझता नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार सर्जरी के बाद होश में आए युवक के बयानों में कई बदलाव देखे गए हैं। वह अपने पुराने और नए कमरों का सही पता नहीं बता पा रहा है। युवक ने एक जगह यह भी कहा कि हमलावरों ने बाइक से आकर हमला किया और उसने अपनी पत्नी को मौके पर नहीं देखा था। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि हमला किसने और क्यों किया।

अस्पताल में चल रहा इलाज

गंभीर रूप से घायल युवक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उसकी सर्जरी की है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है लेकिन मानसिक रूप से वह काफी डरा हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि यदि पीड़ित के आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!