Edited By Radhika,Updated: 25 Mar, 2026 12:37 PM

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों होने वाले हैं। ऐसे में वहां का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इस चुनावी गहमागहमी के बीच सबसे बड़ी खबर खेल जगत से आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मशहूर टेनिस दिग्गज और ओलंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस जल्द ही...
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों होने वाले हैं। ऐसे में वहां का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इस चुनावी गहमागहमी के बीच सबसे बड़ी खबर खेल जगत से आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मशहूर टेनिस दिग्गज और ओलंपिक पदक विजेता लिएंडर पेस जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।
बीजेपी के पाले में जा सकते हैं पेस
जानकारी के मुताबिक, लिएंडर पेस ने हाल ही में कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उनकी आधिकारिक जॉइनिंग हो सकती है। बीजेपी की रणनीति पेस की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और युवाओं के बीच उनकी साख का इस्तेमाल शहरी मतदाताओं को साधने के लिए करने की है। गौरतलब है कि पेस इससे पहले अक्टूबर 2021 में TMC में शामिल हुए थे, लेकिन अब उनका झुकाव बीजेपी की ओर नजर आ रहा है।

दो चरणों में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में इस बार दो चरणों में वोट डाले जाएंगे:
- पहला चरण: 23 अप्रैल, 2026
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल, 2026
वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव
चुनाव आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पहली पूरक (सप्लीमेंट्री) वोटर लिस्ट जारी कर दी है। यह उन मतदाताओं के लिए बड़ी राहत है जिनके नाम फरवरी 2026 की फाइनल लिस्ट में 'अंडर अड्ज्यूडिकेशन' (जांच के अधीन) थे। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 58 लाख संदिग्ध प्रविष्टियों में से 29 लाख से अधिक मामलों की जांच पूरी कर उन्हें योग्य पाया गया है और अब उनके नाम सूची में जोड़ दिए गए हैं।
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
लिएंडर पेस का टीएमसी से मोहभंग होना और बीजेपी की तरफ बढ़ना बंगाल की राजनीति में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। 2022 के गोवा चुनावों के दौरान टीएमसी में उनकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे, जिसके बाद से वे राजनीति में सक्रिय नहीं थे। अब बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनकी वापसी ने चुनावी मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है।