Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Apr, 2026 08:30 AM

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में शुक्र मेष राशि में अपने ही भरणी नक्षत्र में आ गए हैं, जबकि मंगल 6 अप्रैल रात्रि 10.04 बजे शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आकर नक्षत्र संबंध बनाएंगे। मंगल-शनि और सूर्य के मीन राशि में बने त्रिग्रही योग के...
Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में शुक्र मेष राशि में अपने ही भरणी नक्षत्र में आ गए हैं, जबकि मंगल 6 अप्रैल रात्रि 10.04 बजे शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में आकर नक्षत्र संबंध बनाएंगे। मंगल-शनि और सूर्य के मीन राशि में बने त्रिग्रही योग के कारण बाजार फिलहाल दबाव में रह सकता है और ऊपरी स्तरों पर बाजार में बिकवाली देखने को मिल सकती है। हालांकि अगले सप्ताह बुध के राशि परिवर्तन करके मीन राशि में आने के बाद बाज़ारों का रुख पलटेगा लेकिन बाजार में ऊपरी स्तरों पर गिरावट देखने को मिल सकती है।
6 अप्रैल को बाजार की ओपनिंग के समय मंगल, बुध और गुरु तीनों ही गुरु के नक्षत्र में रहेंगे, जबकि सूर्य बुध के रेवती और शुक्र अपने ही भरनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। सुबह 8.02 से लेकर 9.35 बजे तक राहु काल है, लिहाजा बाजार खुलने पर थोड़ा इंतज़ार करें और बाजार की चाल देख कर कोई निर्णय लें। इस दिन चन्द्रमा शनि के अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे और बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि इस दौरान मैटल शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
7 अप्रैल को सुबह 9.40 बजे ज्येष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे लिहाजा इसके बाद बाजार में मूवमैंट बढ़ेगा और बाजार में पॉजिटिव रुझान देखने को मिल सकता है। इस दौरान बाजार में बैंकिंग, आई.टी. और फाइनांस से संबंधित कंपनियों के शेयरों में फोकस बनेगा।
8 अप्रैल को चन्द्रमा केतु के मूला नक्षत्र में गोचर करेंगे और दोपहर 12.38 बजे चरण बदलेंगे। इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। इस दिन कम्यूनिकेशन और आई.टी. सैक्टर में तेजी मिलेगी। बाजार में इस दिन उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
9 अप्रैल को चन्द्रमा शुक्र के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में मिथुन राशि में गुरु के सामने गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है और बाजार का ट्रैंड पॉजिटिव रह सकता है। इस दिन बैंक, एन.बी.एफ.सी., ब्यूटी, लग्जरी और एंटरटेनमैंट से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
10 अप्रैल को चन्द्रमा धनु राशि में शुक्र के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है लेकिन 11.06 से लेकर 12.40 तक राहु काल के दौरान बाजार दबाव में आ सकता है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन पर विशेष ध्यान रखें, इस दिन हमें सरकारी सैक्टर की कंपनियों में फोकस बनता हुआ नजर आएगा।
सोना इस सप्ताह 1,49,500 के ऊपर बुलिश रह सकता है और इस पर 1,46,500 रुपए के स्तर का स्पोर्ट है, जबकि ऊपरी स्तरों पर इसे 1,52,000 रुपए, 1,56,000 रुपए और 1,60,000 रुपए के स्तर पर रेजिस्टैंस का सामना करना पड़ सकता है। चांदी पर 2,36,500 रुपए का स्पोर्ट जोन रहेगा और चांदी 2,43,500 रुपए के ऊपर बुलिश ट्रैंड पकड़ सकती है। इसमें 2,52,000 रुपए, 2,63,000 रुपए और 2,70,000 रुपए के स्तर पर रेजिस्टैंस देखने को मिल सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728