Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 May, 2026 09:39 AM

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पूरे राज्य की निगाहें कोलाथुर (Kolathur) सीट पर टिकी हैं जहां से खुद मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन मैदान में हैं। यह सीट पिछले तीन चुनावों (2011, 2016 और 2021) से स्टालिन...
Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पूरे राज्य की निगाहें कोलाथुर (Kolathur) सीट पर टिकी हैं जहां से खुद मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन मैदान में हैं। यह सीट पिछले तीन चुनावों (2011, 2016 और 2021) से स्टालिन का गढ़ रही है लेकिन इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
शुरुआती रुझान
08:41 AM: कोलाथुर सीट से चौंकाने वाले शुरुआती रुझान सामने आए हैं। पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की गिनती में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवार वीएस बाबू आगे चल रहे हैं।
08:00 AM: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच ईवीएम (EVM) के वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
तड़के सुबह: मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। इससे पहले रात में सीएम स्टालिन 'कलाईनार स्मारक' पहुँचे और जीत की उम्मीद जताई।
मैदान में कौन किसके खिलाफ?
कोलाथुर में इस बार बहुकोणीय मुकाबला है:
DMK: एमके स्टालिन (मुख्यमंत्री)
TVK: वीएस बाबू (अभिनेता विजय की पार्टी)
AIADMK: पी संथाना कृष्णन
NTK: सौंदारा पांडियन लूथर सेठ
कोलाथुर का बदलता मिजाज: जाति नहीं काम है मुद्दा
कोलाथुर अब केवल एक औद्योगिक क्षेत्र नहीं बल्कि एक घनी आबादी वाला रिहायशी हब बन चुका है। यहां की राजनीति में इस बार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और अपार्टमेंट संघों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। शिक्षित और जागरूक मतदाता अब पारंपरिक जातिगत समीकरणों के बजाय नागरिक सुविधाओं पर वोट कर रहे हैं।
नतीजों पर सबकी नजर
क्या मुख्यमंत्री स्टालिन अपने इस गढ़ को चौथी बार बचा पाएंगे? या फिर शहरी समस्याओं से उपजा असंतोष और TVK जैसी नई राजनीतिक ताकतों का उदय कोई बड़ा उलटफेर करेगा? इसका फैसला अगले कुछ घंटों में ईवीएम खुलने के साथ साफ हो जाएगा।