लग्जरी कारें और करोड़ों की इनकम... TVK पार्टी के प्रमुख थलापति विजय की कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 04 May, 2026 11:08 AM

thalapathy vijay net worth tamil nadu election 2026

साउथ सुपरस्टार Vijay, जो अब TVK पार्टी के प्रमुख भी हैं, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Thalapathy Vijay net worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार का मुकाबला केवल द्रविड़ राजनीति के दिग्गजों के बीच नहीं, बल्कि फिल्मी पर्दे के 'सुपरस्टार' और राजनीति के 'नवागंतुक' थलापति विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) के इर्द-गिर्द सिमट गया है। अपनी नवनिर्मित पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के साथ विजय पहली बार चुनावी मैदान में हैं, जो अच्छी बढ़त के साथ अपनी सरकार बनाने दिख रहे हैं।

दो सीटों से चुनावी शुरुआत 

विजय ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज़ बेहद रणनीतिक ढंग से किया है। उन्होंने तमिलनाडु की दो महत्वपूर्ण सीटों- पेरम्बूर (Perambur) और त्रिची ईस्ट (Trichy East) से चुनाव लड़कर अपनी जमीनी पकड़ आज़माई है। 

करोड़ों के मालिक हैं 'थलापति' 

चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, विजय की कुल संपत्ति और निवेश का विवरण इस प्रकार है: 

कुल घोषित संपत्ति - ₹603.20 करोड़
चल संपत्ति (Movable Assets) - ₹404.58 करोड़
अचल संपत्ति (Immovable Assets) - ₹198.62 करोड़
वित्त वर्ष 2024-25 की आय - ₹184.53 करोड़

उनकी अचल संपत्तियों में कोडाइकनाल में कृषि भूमि के साथ-साथ चेन्नई के प्रमुख इलाकों में कीमती व्यावसायिक और आवासीय इमारतें शामिल हैं। 

लग्जरी कारों का बेड़ा और आभूषण 

विजय की जीवनशैली उनके स्टारडम की झलक पेश करती है। उनके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों का संग्रह है, जिसमें शामिल हैं, BMW i7 और BMW 530, Toyota Lexus, Toyota Vellfire। आभूषणों की बात करें तो उनके पास 883 ग्राम सोना और लगभग ₹15 लाख मूल्य की चांदी की वस्तुएं हैं। 

पारिवारिक लोन और सामाजिक निवेश 

विजय के हलफनामे की सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन पर किसी भी बैंक का कोई बकाया नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने करीबियों और ट्रस्टों को बड़ी मात्रा में एडवांस और लोन दिया है: 

परिवार को सहयोग: पत्नी संगीता को ₹12.60 करोड़, पिता एस.ए. चंद्रशेखर को ₹3.02 करोड़ और माता शोभा शेखर को ₹8.71 लाख। 

राजनीतिक सहयोगी: TVK महासचिव एन. आनंद को ₹3 करोड़। 

ट्रस्ट और संस्थान: कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट और एंटोनियस ब्रिटो को ₹20-20 करोड़, जबकि विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को ₹5.84 करोड़ का एडवांस दिया गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!