Tamil Nadu Elections: CM स्टालिन ने परिवार संग डाला वोट, बोले- इस बार तमिलनाडु जीतेगा

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 12:09 PM

cm stalin casts his vote with his family says tamil nadu will win this time

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तमिलनाडु इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। मुख्यमंत्री ने यहां एसआईईटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और अपने बेटे तथा...

Tamil Nadu Elections 2026 : तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर आज सुबह से ही लोकतंत्र का उत्साह चरम पर है। राज्य के मुख्यमंत्री और द्रमुक (DMK) प्रमुख एम. के. स्टालिन ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया और एक बड़ा सियासी संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने यहां एसआईईटी कॉलेज मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और अपने बेटे तथा उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के साथ वोट डाला। 

मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु जीतेगा।' ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने उस अक्सर दोहराए जाने वाले बयान की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें उन्होंने मौजूदा चुनावी मुकाबले को ''तमिलनाडु टीम बनाम दिल्ली टीम'' की लड़ाई बताया था। 

 

उन्होंने कहा, मैंने अपना वोट डाल दिया है। इसी तरह तमिलनाडु के सभी लोगों को भी बिना चूके अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने मुट्ठी का इशारा करते हुए कहा, 'तमिलनाडु जीतेगा।' तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!