तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर: CM स्टालिन और उदयनिधि समेत 15 मंत्री पीछे, DMK के गढ़ में बड़ी सेंध

Edited By Updated: 04 May, 2026 12:48 PM

tamil nadu 15 ministers including cm stalin and udhayanidhi left behind

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए जारी मतगणना के बीच एक और बड़ा उलटफेर सामने आया है। कोलाथुर सीट पर जहां सुबह एमके स्टालिन पीछे थे वहीं अब तीसरे दौर की गिनती पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के 15 कद्दावर मंत्री भी पिछड़ते...

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए जारी मतगणना के बीच एक और बड़ा उलटफेर सामने आया है। कोलाथुर सीट पर जहां सुबह एमके स्टालिन पीछे थे वहीं अब तीसरे दौर की गिनती पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के 15 कद्दावर मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार स्टालिन कोलाथुर सीट पर 2,277 वोटों से पीछे हैं। इसी तरह उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी में 1,244 वोटों से पीछे हैं। द्रमुक महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन भी काटपाडी विधानसभा क्षेत्र में 2,293 मतों से पीछे हैं। 

यह भी पढ़ें: Results Live: बंगाल में बीजेपी 181 सीटों पर लीड,TMC 105 सीटों पर आगे चल रही, कांग्रेस शून्य सीटों पर सिमटती दिख रही

इसी तरह पी गीता जीवन (थुथुक्कुडी), मा सुब्रमण्यम (सैदापेट), ई वी वेलु (तिरुवनमलाई), पी के शेखरबाबू (हार्बर), टी एम अनबरसन (अलांधुर), के एन नेहरू (त्रिची पश्चिम), गोवी चेझियान (थिरुविदाईमारुदुर), नज़र (अवदी), मथिवेंथन (रासीपुरम), टी आर बी राजा (मनारगुडी), केकेएसएसआर रामचंद्रन और त्रिचुली में थंगम थेनारासु पीछे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!