तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री की अपील- शवरमा खाने से बचें, यह हमारा भोजन नहीं'

Edited By Updated: 10 May, 2022 02:41 PM

tamil nadu health minister s appeal avoid eating shawarma

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने लोगों से ‘शावरमा’ (मांस से बना सैंडविच) खाने से बचने और इसकी बजाए देसी व्यंजन को चुनने की अपील की है।

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने लोगों से ‘शावरमा’ (मांस से बना सैंडविच) खाने से बचने और इसकी बजाए देसी व्यंजन को चुनने की अपील की है। कुछ लोगों द्वारा शावरमा खाने के बाद प्रतिकूल प्रतिक्रिया दिए जाने की खबरों के बीच मंत्री ने यह अपील की है।

 

शावरमा बेचने वाले भोजनालयों में राज्यभर में निरीक्षण चल रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मांस को ‘फ्रीजिंग' शर्तों के अनुसार ठीक से भंडारित किया गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह खराब न हो और लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। सुब्रमण्यम ने मीडिया से कहा कि अब तक पूरे तमिलनाडु में एक हजार से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया जा चुका है।

 

बता दें कि केरल के कासरगोड जिले के एक स्थानीय भोजनालय में शावरमा खाने के बाद भोजन की विषाक्तता से 16 साल की लड़की की मौत हो गई। तमिलनाडु के तंजावुर में एक पशु चिकित्सा कॉलेज के तीन छात्रों को एक स्थानीय रेस्तरां में शावरमा खाने के बाद उल्टी हुई और वे बेहोश हो गए। तीनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुब्रमण्यम ने पत्रकारों से कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं। हमारे लिए बहुत सारे देशी भोजन के विकल्प उपलब्ध हैं।

 

ऐसे विकल्पों में से चुनने के बजाए लोगों को विदेशी खाद्य पदार्थों जैसे शावरमा या इसी तरह के किसी अन्य नए विदेशी भोजन को चुनकर अपना स्वास्थ्य खराब नहीं करना चाहिए। शावरमा, दुनिया के कई हिस्सों में एक लोकप्रिय ‘स्ट्रीट फूड' है। माना जाता है कि लगभग एक सदी पहले तुर्की में इसकी शुरुआत हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!