30 लोगों की जान पर बनीं मौत का यह LIVE वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, चंद सेकेंड में मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 18 May, 2022 01:32 PM

tamilnadu bus accident video viral social media tamilnadu

तमिलनाडु में दो बसों के एक एक्सीडेंट का भयानक वीडियो सामने आया है। इस बस दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए। टक्कर का वीडियो बस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, जिसका दृष्य काफी भयावह है।

चेन्नई: तमिलनाडु में दो बसों के एक एक्सीडेंट का भयानक वीडियो सामने आया है। इस बस दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए। टक्कर का वीडियो बस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, जिसका दृष्य काफी भयावह है।

वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  यह सड़क दुर्घटना मंगलवार 17 मई की शाम को हुई, जब एडप्पादी से 30 यात्रियों को लेकर एक निजी बस तिरुचेंगोडे से आ रही एक अन्य निजी बस से टकरा गई।

सीसीटीवी फुटेज में देख सकते है कि कैसे एक अन्य बस आकर इस बस को साइड से टक्कर मार देती है जिससे बस ड्राईवर उछल कर यात्रियों पर जा गिरता है, जिसके कुछ सेकंड तक ड्राइवर भी अपनी सुध-बुध खो बैठता है।  वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कैसे बस का अगला हिस्सा टक्कर के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। 

जानकारी के अनुसार एक बस के सामने गलत लेन में आने के कारण दूसरी बस से टक्कर हो गई,  टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई लोग विंड स्क्रीन पर आकर गिर गए। इस दौरान बस के ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य यात्री बस के विंड शीट से टकराते हैं, जिससे शीशा टूट कर सीधे ड्राइवर के सिर में घुस जाता है, गनीमत यह रही कि जिस कदर यह हादसा भयावह था उतना जान-माल का नुकसान होने से बाल बाल बच गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!