22 carat gold price: सोने की कीमतों में गिरावट, 22 कैरेट सोने का रेट बदला

Edited By Updated: 07 Jul, 2025 10:51 AM

tariffs gold prices today gold rates 22 carat gold price

अमेरिका और अन्य देशों के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत और टैरिफ को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया टिप्पणी का सीधा असर आज सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने की दरों में गिरावट आई है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है।...

नई दिल्ली: अमेरिका और अन्य देशों के बीच चल रही व्यापारिक बातचीत और टैरिफ को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया टिप्पणी का सीधा असर आज सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। हफ्ते की शुरुआत में ही सोने की दरों में गिरावट आई है, जिससे बाजार में हलचल मच गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बना हुआ है और भारत में भी दाम कुछ शहरों में नीचे फिसले हैं।

आज का रेट कितना है?
सोमवार सुबह के कारोबार में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,993 रुपये की दर से बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 90,763 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह गिरावट बीते सप्ताह के मुकाबले हल्की लेकिन नोटिस करने लायक है।

आपके शहर में सोने का क्या भाव है?
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर    24 कैरेट (₹/10 ग्राम)    22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली    ₹98,993    ₹90,763
मुंबई    ₹98,847    ₹90,617
बेंगलुरु    ₹98,835    ₹90,605
कोलकाता    ₹98,845    ₹90,615
पुणे    ₹98,853    ₹90,623

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती
वैश्विक स्तर पर भी सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है।
-स्पॉट गोल्ड आज 0.6% की गिरावट के साथ $3,314.21 प्रति औंस पर पहुंच गया है।
-वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.6% गिरकर $3,322 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

 सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?
सोने के भाव सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि वैश्विक परिस्थितियों से भी प्रभावित होते हैं। इस वक्त अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले अप्रैल में 10% बेस टैरिफ और 50% तक अतिरिक्त शुल्क लगाया था, जिसकी अवधि अब 9 जुलाई को समाप्त हो रही है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि जिन देशों के साथ डील नहीं होगी, उन पर 1 अगस्त से नए टैरिफ लागू होंगे। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों में असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!