मालेगांव फैसले पर फडणवीस का बयान: 'आतंकवाद न कभी भगवा था , न होगा'

Edited By Updated: 31 Jul, 2025 03:04 PM

terrorism was never saffron and will never be fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि ‘‘आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा।' यह बयान उन्होंने मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के फैसले के बाद दिया। अदालत ने 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट केस में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि ‘‘आतंकवाद न कभी भगवा था और न कभी होगा।'' यह बयान उन्होंने मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत के फैसले के बाद दिया। अदालत ने 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट केस में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में बम विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए और 101 घायल हो गए थे। यह धमाका मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर हुआ था। इस मामले में अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

विशेष अदालत ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं मिले। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इस फैसले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उनकी पार्टी एनआईए अदालत के फैसले का स्वागत करती है, जिसमें ठाकुर और पुरोहित समेत सभी आरोपियों को बरी किया गया है।

शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि वे इस फैसले से बहुत खुश हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें फंसाने की कोशिश की और ‘हिंदू आतंकवाद’ का शब्द बनाया। अब उनका खेल खुल गया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कोई हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता और यह सही साबित हुआ है। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री और भाजपा नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को आतंकवादी बताकर गलत किया गया और इससे लोगों की भावनाएं ठेस पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अध्यात्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!