नियंत्रण रेखा के पास पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद
Edited By Monika Jamwal,Updated: 04 Apr, 2022 11:53 AM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक गांव में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि नूरकोट गांव में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाश अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।
उन्होंने बताया कि बरामद किये गये हथियार और गोला-बारूद में दो एके-47 राइफल के साथ दो मैगजीन तथा 63 गोलियां, एक 223 बोर की एके आकार की बंदूक, उसकी दो मैगजीन तथा 20 गोलियां और एक चीनी पिस्तौल शामिल है।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर रविवार देर शाम अभियान चलाया गया, हालांकि इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Related Story

आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तान, LoC पर पर रच रहा 'खेल'

J&K : उधमपुर में सुरक्षा बलों का जॉइंट ऑपरेशन, दो आतंकवादियों को किया ढेर

10 हजार छात्रों के लिए छात्रावास बनाएगी दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

PM मोदी के जन्मदिन पर CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई, बोलीं- उनके नेतृत्व में नई गति से आगे बढ़ रही...

दिल्ली के कलाकारों को मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय अवसर, CM रेखा गुप्ता ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद...

त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात: दशहरे, दिवाली पर भीड़ नियंत्रण के लिए चलेंगी 102 फेस्टिवल स्पेशल...

Bengaluru: नकली कैंसर दवाओं का भंडाफोड़: 5 करोड़ का माल जब्त, 90 से ज्यादा अस्पताल जांच के दायरे में

देशभर में सोना तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 करोड़ रु मूल्य का सोना जब्त

दिल्ली : अमेरिकी पीड़ितों से करीब 100 करोड़ रुपए ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

दिल्ली में श्रमिकों को अब दफ्तरों के नहीं लगाने होंगे चक्कर, CM रेखा गुप्ता ने 4 मोबाइल नमो श्रमिक...