राजोरी में किसी बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे आतंकी, सुरक्षबलों ने किया ठिकाना ध्वस्त

Edited By Updated: 30 Oct, 2020 01:22 PM

terrorist hideout busted in rajouri

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को राजोरी में आतंकियों के छिपने की जगह का पता लगाकर उस ठिकाने को ध्वस्त किया।

राजोरी:सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को राजोरी में आतंकियों के छिपने की जगह का पता लगाकर उस ठिकाने को ध्वस्त किया। वहीं उन्हें ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुये। इस आॅपरेशन कोसेना की 38 आरआर और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।


जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने गंभीर मुगलम क्षेत्रके पास वन क्षेत्र में इस ठिकाने का पता लगाया। एसएसपी राजोरी चंदन कोहली ने कहा कि उन्हें इस बात की पुख्ता जानकारी मिली थी वहां पर आतंकियोंका एक ठिकाना है। यह ठिकाना जंगलके बीचो बीच बनाया गया था। सुरक्षाबलों को वहांसे 2 आटोमैटिक एके 47 राइफल, दो मैगजीन, एके की 270 गोलियां, दो चीनी पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन, 75 पीका की गोलियां, 12 खाली गोलियां, 10 डेटोनेटरस और पांच से छह किलोग्राम विसफोटक सामग्री मिली।

PunjabKesari

 


इस संदर्भ में मंझाकोट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह हथियार किसी बड़े आतंकी हमले के लिए रखे गये थे और मौका रहते नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!