जम्‍मू कश्‍मीर: कुलगाम में आतंकी पुलिस कांस्टेबल से AK-47 राइफल छीनकर फरार

Edited By Updated: 25 Jul, 2021 04:00 PM

terrorists snatch ak 47 rifle from police constable

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के खुदवानी इलाके में आतंकियों द्वारा पुलिस कांस्टेबल से एके-47 राइफल छीनने की घटना सामने आई  है। राइफल छीनने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम ज़िले के खुदवानी इलाके में आतंकियों द्वारा पुलिस कांस्टेबल से एके-47 राइफल छीनने की घटना सामने आई  है। राइफल छीनने के बाद आतंकी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

महाराष्ट्र: भूस्खलन की घटनाओं के बाद अब तक 73 शव बरामद,   NDRF ने तेज किया अभियान

जानकारी के अनुसार राइफल  छीनने के बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और सेना ने भी उनको मुंहतोड़ जवाब दिया। । इससे पहले भी आतंकी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीते दिनों मारे गए आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों से छीने हथियार भी बरामद हुए थे।

अगर समझते देश के मन की बात ऐसे ना होते हालात... राहुल गांधी की पीएम मोदी को नसीहत

वहीं इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया था। सुरक्षाबलों ने रविवार सुबह दक्षिण कश्मीर जिले के मुनंद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!