गुस्साई पत्नी ने पहले की पति की हत्या, 5 फीट का गढ्ढा खोद पति को दफनाया, फिर पुलिस के सामने जाकर बोली- मैंने ही....

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 02:34 PM

the angry wife first killed her husband dug a 5 feet deep pit and buried him

इंदौर वाली सोनम की कहानी के बाद असम के गुवाहाटी से एक ऐसी कहानी सामने आई है। इस घटना ने सब को चौका दिया है। यह मामला गुवाहाटी के पांडु इलाके के जॉयमती नगर का है जहाँ एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफ़ना दिया।

नेशनल डेस्क: इंदौर वाली सोनम की कहानी के बाद असम के गुवाहाटी से एक ऐसी कहानी सामने आई है। इस घटना ने सब को चौका दिया है।  यह मामला गुवाहाटी के पांडु इलाके के जॉयमती नगर का है जहाँ एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफ़ना दिया।

PunjabKesari

शराब, झगड़ा और मारपीट बनी हत्या की वजह

 40 साल का सबियाल रहमान अपनी 38 साल की पत्नी रहीमा खातून के लिए शराब, झगड़ा और और मारपीट का पर्याय बन गया था। रहीमा इन सबसे बेहद परेशान थी। 26 जून की रात दोनों पति-पत्नी के बीच एक बार फिर ज़ोरदार झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि इस लड़ाई से महिला का दिमाग ऐसा भनका कि उसने अपने पति सबियाल रहमान की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसने घर में ही खुद 5 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को उसमें दफ़ना दिया।

PunjabKesari

पुलिस के सामने किया सरेंडर-

 पति से कई दिनों तक बात न हो पाने के कारण सबियाल के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद जालुकबाड़ी थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी। इसी दौरान आरोपी पत्नी रहीमा खातून ने 13 जुलाई को थाने में ख़ुद ही सरेंडर कर दिया। सरेंडर करते ही उसने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पांडु इलाके स्थित घर में दफ़न उसके पति का शव बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह बोले- एक देश दो कानून, लोग बोले- इसी सोच के कारण तो कांग्रेस डूबी

पति के केरल जाने की बताई झूठी कहानी-

 पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने जानकारी दी कि उसका पति कबाड़ का कारोबार करता था। रहीमा ने पुलिस को बताया, "26 जून की रात पति नशे में घर आया। जब उसने झगड़ा किया तो गुस्से में मैंने उसकी हत्या कर दी। फिर घर में ही 5 फीट का गड्ढा खोदा और शव दफ़ना दिया था।"

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला ने पड़ोसियों को बताया था कि उसका पति काम करने के लिए केरल गया है। कुछ दिनों बाद महिला भी घर से गायब हो गई थी। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस हत्याकांड में और भी लोगों के शामिल होने का शक है। मामले की विस्तृत जाँच जारी है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!