Edited By Parveen Kumar,Updated: 19 Apr, 2026 09:23 PM

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न होने पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "कांग्रेस, DMK, TMC, SP और AAP ने संसद में सिर्फ एक विधेयक को ही नहीं हराया है। उन्होंने इस देश की 70 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों और...
नेशनल डेस्क : लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पारित न होने पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "कांग्रेस, DMK, TMC, SP और AAP ने संसद में सिर्फ एक विधेयक को ही नहीं हराया है। उन्होंने इस देश की 70 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों और अधिकारों को बेरहमी से कुचल दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों की 'भ्रूण-हत्या' है।" इसी के साथ चुघ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि "आज, बेरोज़गारी दर के मामले में बंगाल सबसे ऊपर है। अब जब क़ानून अपना काम कर रहा है, तो ममता बनर्जी बेचैन महसूस कर रही हैं। TMC ने लुटेरों, अपराधियों और जिहादियों को पनाह दी है।"