सामने आई राम दरबार की पहली मनमोहक तस्वीर, देखें राम परिवार का खूबसूरत दृश्य

Edited By Updated: 05 Jun, 2025 11:38 AM

the first beautiful picture of ram darbar surfaced

आज अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

नेशनल डेस्क: आज अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस अवसर पर राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राम दरबार के साथ 7 अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई।

अत्यंत भव्यता से सजाया गया था मंदिर-

राम मंदिर को इस विशेष आयोजन के लिए अत्यंत भव्यता से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजावट ने मंदिर परिसर को एक दिव्य रूप दे दिया था। देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए अयोध्या में उमड़ पड़े थे, जिससे चारों ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ था।

किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम-

'राम दरबार' की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिर परिसर में स्थित 7 अन्य मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिससे मंदिर का आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। प्रशासन ने इस विशाल और महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन कर सकें।

यह दिन अयोध्या के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है, जब वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रामलला अपने भव्य दरबार में विराजमान हुए हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!