भारत की अवधारणा की रक्षा के लिए संसद में परिसीमन विधेयक को नामंजूर किया गया: राहुल गांधी

Edited By Updated: 18 Apr, 2026 03:04 PM

rahul gandhi says delimitation bill rejected to protect idea of india

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने "भारत की अवधारणा" की रक्षा के लिए शुक्रवार को संसद में परिसीमन से जुड़े विधेयक को खारिज किया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने "भारत की अवधारणा" की रक्षा के लिए शुक्रवार को संसद में परिसीमन से जुड़े विधेयक को खारिज किया। पोन्नेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार 16 अप्रैल को एक नया विधेयक लेकर आई और दावा किया कि वह महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की कोशिश कर रही है, जबकि उनके अनुसार यह विधेयक 2023 में ही पारित हो चुका है।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाया, "कथित महिला विधेयक में परिसीमन छिपाया गया था। इसका उद्देश्य भारत संघ में तमिलनाडु के प्रतिनिधित्व को कम करना था भाजपा ने दक्षिणी राज्यों, छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों की ताकत को कमजोर करने के लिए परिसीमन से जुड़ा कदम उठाया था।"

PunjabKesari

उन्होंने कहा, "हमने संसद में उस विधेयक को खारिज किया, जिसमें परिसीमन छिपा हुआ था; हमने भारत की अवधारणा की रक्षा के लिए इसे खारिज किया।" गांधी ने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है और हर एक राज्य की अपनी आवाज होनी चाहिए, उसे खुद को अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता तथा अपनी परंपराओं की रक्षा करने का अधिकार मिले। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!