उत्तरकाशी में आधी रात को मची चीख-पुकार! खाई में गिरी कार से SDRF ने 3 घायलों को निकाला जिंदा, 2 की मौत

Edited By Updated: 30 May, 2026 10:08 AM

uttarkashi news two killed as car falls into ditch in gangani

उत्तराखंड में जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान...

Uttarkashi News: उत्तराखंड में जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बीच बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्विफ्ट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी की टीम उपनिरीक्षक गब्बर सिंह तथा पोस्ट उजेली की टीम आरक्षी शक्ति सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त पड़ा है। कार में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल थे।

SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू, ओडिशा-पंजाब के लोग घायल
एसडीआरएफ जवानों ने रात के अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बावजूद त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सड़क मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में घायल होने वालों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष), उपासना प्रधान (54 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा तथा यशवीर (35 वर्ष) निवासी पंजाब शामिल हैं। दुर्घटना में दामोदर हरीराम रामटेककर (77 वर्ष) एवं लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67 वर्ष) निवासी नागपुर, महाराष्ट्र की मृत्यु हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!