तृणमूल शासन में सुंदरवन की अनदेखी हुई, हमारी सरकार ने 1,200 करोड़ रुपये आवंटित किए : शुभेंदु

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 09:34 PM

the sundarbans were neglected under trinamool rule

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुंदरवन के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के करीब एक लाख 24 हजार लोगों के लिए बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष...

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर सुंदरवन के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र के करीब एक लाख 24 हजार लोगों के लिए बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। सुंदरवन में प्रशासनिक बैठक के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि काकद्वीप को दक्षिण 24 परगना जिले से अलग कर नया जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, ''दक्षिण 24 परगना एक बड़ा जिला है।

प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जब इसका विभाजन किया जाएगा, तो हम काकद्वीप को एक अलग जिला बनाएंगे। भले इसमें दो साल लग जाएं, तब भी हम ऐसा करेंगे।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि वह गंगासागर मेले की तैयारियों के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए 10 दिसंबर के बाद सागर द्वीप का दौरा करेंगे और 10 जनवरी को वार्षिक मेले का उद्घाटन करेंगे।

पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 600 करोड़ रुपये के आवंटन के मुकाबले केवल करीब 200 करोड़ रुपये के काम किए गए और 80 प्रतिशत धनराशि का ''गबन'' कर लिया गया। उन्होंने कहा, ''आप जानते हैं कि पिछली सरकार ने सुंदरवन की अनदेखी की।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''भाजपा सरकार ने बजट में 1,200 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है... पहले चरण में 553 कार्यों के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। इन सभी परियोजनाओं पर जल्द ही काम शुरू होगा।'' उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 2,649 परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि 1,406.34 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की 1,169 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसके अलावा जल निकासी संबंधी कार्य और 110 पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!