'कुमकुम भाग्य' की इस फेमस एक्ट्रेस का निधन, आखिरी बार आदिपुरुष फिल्म में आईं थीं नजर

Edited By Updated: 25 Aug, 2024 07:18 PM

this famous actress of  kumkum bhagya  passed away

जानी. मानी अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी। आशा शर्मा के निधन की जानकारी आज सिने एंड टीवी आटिर्स्ट एसोसिएशन ने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

मुंबईः जानी. मानी अभिनेत्री आशा शर्मा का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थी। आशा शर्मा के निधन की जानकारी आज सिने एंड टीवी आटिर्स्ट एसोसिएशन ने ट्विटर हैंडल पर साझा की। उन्होंने आशा शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। आशा शर्मा ने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था। आशा को खासतौर पर एक मां और दादी के किरदार से दर्शकों ने बीच काफी मशहूर हुई हैं। उन्होंने कुमकुम भाग्य‘,‘मन की आवाज प्रतिज्ञा'और‘एक और महाभारत'जैसे टीवी शोज में काम किया है।

आशा शर्मा ने‘दो दिशाएं‘,मुझे कुछ कहना है, प्यार तो होना ही था जैसी कई फिल्मों में काम किया है।आशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में वॉयसओवर आटिर्स्ट के रूप में की थी। उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। आशा शर्मा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आदिपुरुष थी आशा शर्मा की आखिरी फिल्म
फिलहाल, न तो यह पता चल पाया है कि आशा शर्मा का निधन कैसे हुआ और ना ही अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा को लेकर कोई जानकारी सामने आई है। फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आशा शर्मा पिछली बार प्रभास और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' में नजर आई थीं

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!