रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ करने वालों ने गश्ती दल पर हमला किया, राजकीय रेलवे पुलिस ने गोली चलाई

Edited By Updated: 12 May, 2026 07:33 PM

those tampering with railway signals attacked a patrol team

आंध्र प्रदेश में राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को गुंटूर जिले के निडुबोलु रेलवे स्टेशन के पास एक गश्ती दल पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने वाले दो लोगों पर गोलियां चलाई। इन दोनों पर रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ करने का संदेह था।

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश में राजकीय रेलवे पुलिस ने मंगलवार को गुंटूर जिले के निडुबोलु रेलवे स्टेशन के पास एक गश्ती दल पर कथित तौर पर पत्थर फेंकने वाले दो लोगों पर गोलियां चलाई। इन दोनों पर रेलवे सिग्नल से छेड़छाड़ करने का संदेह था।

गुंटूर के रेलवे उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पी. अक्केश्वर राव के अनुसार, यह घटना देर रात लगभग 2:30 बजे होम सिग्नल प्वाइंट के पास उस समय हुई जब पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान रेलवे होम सिग्नल के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा।

राव ने 'पीटीआई भाषा' को बताया, "पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद आत्मरक्षा में 10 चक्र गोलियां चलाई गईं। हालांकि, संदिग्ध लोग नजदीक के खेतों में भाग गए।" उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस वायर कटर, इलेक्ट्रिकल टेस्टर और बिजली का काम करने के दौरान प्रयुक्त होने वाले दस्ताने बरामद किये जो कथित रूप से रेलवे सिंग्नल में छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले थे। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार संदिग्धों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!