Railways News: रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, 40 साल पुरानी PRS प्रणाली खत्म, AI से बदलेगा पूरा टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन सिस्टम

Edited By Updated: 08 May, 2026 04:46 PM

indian railways prs upgrade ai ticket prediction train ticket booking

Indian Railways: भारतीय रेलवे अपनी पुरानी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। यह सिस्टम करीब 40 साल से चल रहा था और अब इसे आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस किया जा रहा है। इससे टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा...

Indian Railways: भारतीय रेलवे अपनी पुरानी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है। यह सिस्टम करीब 40 साल से चल रहा था और अब इसे आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस किया जा रहा है। इससे टिकट बुकिंग पहले से ज्यादा तेज, आसान और स्मार्ट हो जाएगी। यानि आपको Ai पहले ही बता देगा कि आपका टिकट कन्फर्म होगा या नहीं?

1986 की पुरानी व्यवस्था की जगह नया AI सिस्टम
रेलवे की मौजूदा reservation system 1986 में शुरू हुई थी। समय-समय पर इसमें छोटे अपडेट किए गए, लेकिन अब पहली बार इसे पूरी तरह से अपग्रेड किया जा रहा है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगस्त से step by step method से ट्रेनों को new system पर शिफ्ट किया जाए।

AI बता देगा टिकट कन्फर्म होगा या नहीं
new system की सबसे बड़ी खासियत इसका AI आधारित प्रेडिक्शन फीचर होगा। यह तकनीक पिछले बुकिंग डेटा और ट्रेंड्स का Analysis करके बताएगी कि वेटिंग लिस्ट टिकट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। रेलवे का दावा है कि यह अनुमान लगभग 94% तक सटीक होगा।

बिना कैंसिलेशन चार्ज के तारीख बदलें
नए सिस्टम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब कन्फर्म टिकट कैंसिल किए बिना यात्रा की तारीख बदली जा सकेगी। खास बात यह है कि इसके लिए कोई कैंसिलेशन फीस नहीं देनी होगी, जिससे यात्रा योजना बनाना आसान हो जाएगा।

तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी
तत्काल टिकट बुकिंग में हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड से वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इससे फर्जी बुकिंग और दलाली पर रोक लगने की उम्मीद है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!