आंध्र प्रदेश में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Edited By Updated: 02 Oct, 2022 08:35 AM

threat of cyclonic storm hovering in andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश के तट से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मंडरा रहा है।

 

यह रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक तटीय कर्नाटक में भी अपना असर दिखाने वाला है क्योंकि यह समुद्र तल से 4.5 कि.मी. ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में चक्रवात के बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!