कर्नाटक में बस हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौ/त, 16 अन्य घायल

Edited By Updated: 15 Oct, 2026 06:46 PM

karnataka high speed private bus goes out of control and plunges into a field

कर्नाटक के हुब्बली के पास बृहस्पतिवार तड़के एक निजी बस के कथित तौर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिर जाने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हुब्बलीः कर्नाटक के हुब्बली के पास बृहस्पतिवार तड़के एक निजी बस के कथित तौर पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिर जाने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ, जब मुंबई से बेंगलुरु जा रही बस चब्बी क्रॉस से आगे निकलने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि चालक के कथित तौर पर बस से नियंत्रण खो देने के कारण वह सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। पुलिस के अनुसार, हादसे के प्रभाव से चालक का पैर बस के अंदर फंस गया। पुलिसकर्मी और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। हादसे के समय बस में 26 यात्री सवार थे।

पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य ने हुब्बली के केआईएमएस अस्पताल का दौरा किया और घायल यात्रियों की हालत के बारे में जानकारी ली। दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हादसा चब्बी पुल के पास हुआ, जहां कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तेज गति से चल रही बस उछली, जिसके कारण दुर्घटना हुई। फिलहाल 16 लोगों का इलाज चल रहा है। केआईएमएस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ईश्वर हसबि ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामूली चोटें लगने वाले कुछ यात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायल यात्रियों का उपचार जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!