तीन भारतीयों ने लीबिया में बनाया विश्व कीर्तिमान, 'स्काईडाइविंग' करते 13 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 08:25 PM

three uae based indians join 65 skydiver libya world record flag jump

लीबिया में 7 अगस्त को 65 स्काईडाइवर्स ने करीब 13,000 फीट की ऊंचाई से एक साथ छलांग लगाकर राष्ट्रीय झंडों के साथ स्काईडाइविंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया। करीब 38 देशों के प्रतिभागियों में तीन भारतीय भी शामिल थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 14 अगस्त को इस...

Dubai: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)में रहने वाले तीन भारतीय उन 65 'स्काईडाइवर्स' में शामिल थे, जिन्होंने 13,000 फुट की ऊंचाई पर एक विमान से छलांग लगाई और अपने-अपने देश का झंडा फहराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है। शनिवार को 'गल्फ न्यूज' अखबार में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक सात अगस्त को लीबिया में इस आयोजन में केवल तीन भारतीयों, केरल के कन्नूर से जमशीर थनालोट, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अभिषेक रावत और बिहार के पटना से ईशा राज ने हिस्सा लिया था।

 

खबर के मुताबिक 65 लोगों के पूरे समूह ने एक ही विमान से राष्ट्रीय झंडों के साथ एक साथ कूदने वाले सबसे ज़्यादा स्काईडाइवर्स का नया रिकॉर्ड बनाया। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 14 अगस्त को आधिकारिक तौर पर इस कीर्तिमान की पुष्टि की। अखबार के मुताबिक सेना के इल्यूशिन आईएल-76टीडी विमान से छलांग लगाते समय हर स्काईडाइवर ने अपने-अपने देश का झंडा साथ लिया हुआ था। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक इस समूह में करीब 38 देशों के स्काईडाइवर्स शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!